अवैध राष्ट्र इस्राईल ने लेबनान साथ युद्धविराम के बावजूद फिर से लेबनान पर बर्बर हमले किए। हिज़्बुल्लाह और ज़ायोनी सेना के बीच शांति स्थापित नहीं हो पा रही है। इसी बीच इस्राईल ने लेबनान पर कई हवाई हमले किए। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि ज़ायोनी सेना के हवाई हमलों में दक्षिणी लेबनान के हारिस में पांच लोगों की मौत हुई और दो घायल हुए, साथ ही तलूसा गांव में चार लोग मारे गए और दो घायल हुए।
वहीँ हिज़्बुल्लाह ने अपने बयान में कहा कि उसने ज़ायोनी सेना के खिलाफ रक्षात्मक और चेतावनीपूर्ण प्रतिक्रिया दी। हिज़्बुल्लाह ने कहा कि इस्राईल बार-बार संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहा है। साथ ही हिज़्बुल्लाह ने कहा कि इस मुद्दे पर मध्यस्थों से शिकायतें करने से कोई फायदा नहीं हुआ है।